![]() |
रामायण पात्र |
दूरदर्शन
धारावाहिक रामानन्द सागर की रामायण के पात्र राम, सीता,
लक्ष्मण, भरत, हनुमान ,सुग्रीव, विभीषण ,मेघनाथ और
रावण के वास्तविक जीवन के बारे में जाने :-
रामानंद सागर जी
की रामायण दूरदर्शन चैनल पर लोगों के कहने पर फिर से शुरू की गई है। इस शो के
माध्यम से दूरदर्शन चैनल की टीआरपी फिर से बढ़ गई है। रामायण के सभी पात्रों को
लोग बहुत पसंद करते हैं।
रामायण के पात्र
राम :
रामायण के पात्र
राम जी का वास्तविक नाम अरुण गोविल है , आपने
रामानंद सागर निर्मित हिन्दी धारावाहिक रामायण में राम की भूमिका निभायी थी। इससे
आपको बहुत प्रसिद्धि मिली।
अरुण गोविल का
जन्म -12 जनवरी 1952 (आयु 68 वर्ष )
जन्म स्थान -
मेरठ,
उत्तर प्रदेश, भारत
व्यवसाय -अभिनेता,
निर्माता, निर्देशक
जीवनसाथी -
श्रीलेखा
वर्तमान में अरुण
गोविल अपनी पत्नी श्रीलेखा के साथ मुंबई में अपने आवास पर रहते है । दोनों की एक
साथ दो संतानें हैं, अमल गोविल (पुत्र) और
सोनिका गोविल (पुत्री)। उनका बेटा मुंबई में एक बैंकर के रूप में काम करता है,
जबकि उनकी बेटी सोनिका गोविल अमेरिका के बोस्टन में रहती है,
जहाँ वह हॉल्ट इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल में पढ़ रही है।
अरुण गोविल के
पिता,
चंद्र प्रकाश गोविल, उत्तर प्रदेश के मेरठ में
एक सरकारी वाटरवर्क्स इंजीनियर थे। अरुण के पिता के 8 बच्चे (छह बेटे और 2
बेटियाँ) थे। उनके एक बड़े भाई, विजय गोविल, ने पूर्व भारतीय अभिनेत्री और दूरदर्शन के सबसे लंबे समय तक चलने वाले
"फूल खिले हैं गुलशन गुलशन" टॉक शो होस्ट के रूप में तबस्सुम से शादी
की।
आपने बहुत से
चर्चित फिल्मो में काम किया 1977 में पहेली ,
1979 सावन को आने दो ,1979 राधा और सीता आदि
आपने रामानंद सागर के निर्देशन में मसूर
धारावाहिक विक्रम वेताल में राजा विक्रमादित्य का मुख किरदार निभाया।
रामायण के पात्र
सीता :
रामायण के पात्र
सीता जी का वास्तविक नाम दीपिका चिखलिया है , आपने
रामानंद सागर निर्मित हिन्दी धारावाहिक रामायण में सीता की भूमिका निभायी थी। इससे
आपको बहुत प्रसिद्धि मिली।
दीपिका चिखलिया
का जन्म -29 अप्रैल 1965 (आयु 55 वर्ष )
जन्म स्थान -
मुंबई,
महाराष्ट , भारत
व्यवसाय
-अभिनेत्री , राजनेत्री
जीवनसाथी - हेमंत
टोपीवाला
आप पाली हिल्स
में गिरनार अपार्टमेंट्स में पली-बढ़ी; मुंबई
में उपनगर बांद्रा में एक समृद्ध आवासीय क्षेत्र। अपने स्कूल के दिनों से, दीपिका एक भावुक अभिनेत्री थीं। स्कूल की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें
फिल्मों और धारावाहिकों में काम करने के प्रस्ताव मिलने लगे। कथित तौर पर, दीपिका ने 14 साल की उम्र में फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में अपने अभिनय
करियर की शुरुआत की थी। आपने मुंबई
विश्वविद्यालय (पहले, बंबई विश्वविद्यालय) से बीए की डिग्री
हासिल की है।दीपिका चिखलिया ने हेमंत टोपीवाला, एक गुजराती
व्यापारी और शिंगार बिंदी और टिप्स एंड टॉयस कॉस्मेटिक्स के मालिक से 22 नवंबर
1991 को शादी की है।
एक साक्षात्कार
में,
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भगवान राम के गुणों से युक्त पति चाहती
हैं, तो उन्होंने कहा, मैं नहीं चाहती
कि हेमंत पूरी तरह से राम जैसा हो। ”
हेमंत के साथ उनकी
दो बेटियाँ हैं - निधि टोपीवाला (एक मेक-अप आर्टिस्ट;
1993 में जन्म) और जूही टोपीवाला ।
आपने बॉलीवुड की
बहुत फिल्मो में काम किया है जैसे 1983 सुन
मेरी लैला ,भगवन दादा 1986 ,दूरी 1989 आदि। आपने 1989 में निरमा डिटर्जेंट पावडर और केक
का विज्ञापन किया जो बहुत फेमस हुआ , आज भी लोग डिटर्जेंट
पावडर को निरमा के नाम से जानते है। आपने 1991 में भारतीय
जनता पार्टी की सदस्यता ली और बड़ोदरा
गुजरात से लोकसभा सदस्य बानी।
रामायण के पात्र
लक्ष्मण :
रामायण के पात्र
लक्ष्मण जी का वास्तविक नाम सुनील लहरी है , आपने
रामानंद सागर निर्मित हिन्दी धारावाहिक रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभायी थी।
इससे आपको बहुत प्रसिद्धि मिली।
सुनील लहरी का
जन्म -9 जनवरी 1961 (आयु 59 वर्ष )
जन्म स्थान -
दमोह,
मध्य प्रदेश, भारत
व्यवसाय -अभिनेता
जीवनसाथी - आपने 02 बार
शादी की पहली राधा सेन से तथा दूसरी भारती पाठक से।
सुनील लहरी का
जन्म एक मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर शिकारी चंद्र लहरी के घर हुआ था। आप मध्य
प्रदेश के दमोह का निवासी है। आपके तीन भाई हैं। भोपाल से स्कूली शिक्षा पूरी करने
के बाद,
आप मुंबई चले गए, जहाँ आपने मुंबई के विल्सन
कॉलेज से कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
2012 में,
आपने अपने पिता के मृत शरीर को भोपाल में जेके मेडिकल कॉलेज के
फोरेंसिक विभाग को दान कर दिया। आपके अनुसार, आपके पिता ने
मानव शरीर रचना विज्ञान की पहुंच की अनुपस्थिति के कारण छात्रों को उनकी पढ़ाई में
आने वाले मुद्दों को समझा, इसलिए उन्होंने अपनी वसीयत में
लिखा है कि उनके गुजरने के बाद उनकी पढ़ाई में मदद करने के लिए मेडिकल छात्रों को
मृत शरीर दिया जाना चाहिए।
रामायण के पात्र
भरत :
रामायण के पात्र
भरत का वास्तविक नाम संजय जोग है , आपने
रामानंद सागर निर्मित हिन्दी धारावाहिक रामायण में भरत की भूमिका निभायी थी। इससे
आपको बहुत प्रसिद्धि मिली।
जन्म -24 सितम्बर 1955
जन्म स्थान -
नागपुर ,
महाराष्ट्र , भारत
व्यवसाय -अभिनेता
जीवनसाथी - नीता
मृत्यु - 27 नवंबर 1995 (आयु 40 वर्ष)
आपका बचपन पुणे
महाराष्ट्र में बिता उसके बात आप पुनः नागपुर आ गए फिर दसवीं वही की फिर मुंबई से
बैचलर ऑफ़ साइंस में ग्रैजुएशन किया। आप एयरफोर्स में पॉयलट बनना चाहते थे परतु
आपके माता पिता ने 1971 भारत - पाकिस्तान
युद्ध में बहुत से रिस्तेदारो को खोया जिससे उन्होंने आपको इससे दूर रखा। आपने
बहुत सी फिल्मो में काम किया जैसे जिद्द (1976 ),जिगरवाला (1991
), हमसकल (1992 ), नसीबवाला (1992), बेटा हो तो ऐसा (1994 ), आदि।
आपके दो बच्चे है
रणजीत और नताशा।
आपकी मृत्यु - 27 नवंबर 1995 (आयु 40 वर्ष) में लिवर फ़ैल होने की वजह
से हो गयी।
रामायण के पात्र
हनुमान :
रामायण के पात्र
हनुमान का वास्तविक नाम दारा सिंह है , आपने
रामानंद सागर निर्मित हिन्दी धारावाहिक रामायण में हनुमान (पवन पुत्र , मारुती नंदन ) भूमिका निभायी थी। इससे आपको बहुत प्रसिद्धि मिली।
जन्म -19 नवम्बर 1928
जन्म स्थान -
अमृतसर , पंजाब , भारत
व्यवसाय -अभिनेता,
राजनेता ,निर्माता, निर्देशक
और लेखक।
जीवनसाथी - बचनो
कौर (1942–1952),
सुरजीत कौर रंधावा (1961–2012),
मृत्यु - 12 जुलाई 2012
आप अपने ज़माने के
विश्व प्रसिद्द पहलवान रहे है। आपने 1959 में
पूर्व के कामनवेल्थ विश्व चैम्पियन जार्ज गारडियान्का को पराजित करके कामनवेल्थ की
विश्व चैम्पियनशिप जीती थी। आपने अमरीका के विश्व चैम्पियन लाऊ थेज को वर्ष 1968 में पराजित कर फ्रीस्टाइल कुश्ती के विश्व चैम्पियन बने । आपने 1952 में अभिनय शुरू किया
और भारत के राज्यसभा के लिए नामांकित होने वाले पहले खिलाड़ी थे। उन्होंने हिंदी
और पंजाबी फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक के रूप में काम
किया और उन्होंने फिल्मों और टेलीविजन में अभिनय किया।आपकी ऊंचाई: 1.88 मी तथा बच्चे: विन्दु दारा सिंह, कमल सिंह ,
दीपा सिंह,अमरिक सिंह रंधावा, प्रद्युम्न रंधावा, परदुमन रंधावा ।आपकी मृत्यु - 12 जुलाई 2012 मुंबई में हुयी।
सबसे दिलचस्प बात
यह है की आपने मृत्यु होने से पहले पूरी रामायण फिर से देखी।
रामायण के पात्र
सुग्रीव / बाली :
रामायण के पात्र
सुग्रीव का वास्तविक नाम श्याम सुंदर
कलानी है , आपने रामानंद सागर निर्मित हिन्दी
धारावाहिक रामायण में सुग्रीव/बाली (वानर
राज क्रिसक्रेन्द्रा नरेश ) की भूमिका निभायी थी। इससे आपको बहुत प्रसिद्धि मिली।
जन्म -9 जुलाई 1964
जन्म स्थान -
जबलपुर,
मध्य प्रदेश, भारत
व्यवसाय -अभिनेता
मृत्यु - 29 मार्च 2020
श्याम सुंदर
कलानी भारत के एक प्रसिद्ध अभिनेता और थिएटर कलाकार थे। आपके रामानंद सागर की
रामायण में सुग्रीव के चरित्र के लिए पूरे देश में जाना जाता था।
आपने इसी
धारावाहिक में बाली की भूमिका भी निभाई। इसके अलावा, श्याम
सुंदर ने कुछ बॉलीवुड फिल्मों जैसे कि चीला बाबू, त्रिमूर्ति,
हीर रांझा, आदि में भी अभिनय किया है। लोग
उनके अभिनय को बहुत पसंद करते हैं।
रामानंद सागर की
रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले अभिनेता श्याम सुंदर कालानी ने इस
दुनिया को अलविदा कह दिया है। श्याम सुंदर कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थे और 29 मार्च को उन्होंने अंतिम सांस ली।
जानकारी
के मुताबिक, हरियाणा के कालका शहर में श्याम सुंदर की मौत हो
गई। इस खबर के आते ही सोशल मीडिया यूजर्स श्याम को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं,
रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने भी
श्याम सुंदर को श्रद्धांजलि दी है।
रामानंद सागर की
रामायण में राम बने अरुण गोविल ने अभिनेता श्याम सुंदर कलानी को स्मृति में
श्रद्धांजलि दी है। अरुण ने लिखा, श्री श्याम सुंदर के
निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव की
भूमिका निभाई। बहुत अच्छा व्यक्तित्व और एक सज्जन व्यक्ति। उनकी आत्मा को शांति
मिले। '
रामायण के पात्र
विभीषण :
रामायण के पात्र
विभीषण का वास्तविक नाम मुकेश रावल है ,
आपने रामानंद सागर निर्मित हिन्दी धारावाहिक रामायण में विभीषण
(रावण का छोटा भाई ) की भूमिका निभायी थी।
इससे आपको बहुत प्रसिद्धि मिली।
जन्म - 1951
जन्म स्थान - मुंबई , महाराष्ट्र , भारत
व्यवसाय -अभिनेता
मृत्यु - 15 नवम्बर 2016
आपने बॉलीवुड
फिल्म जिद (1994),
ये मझधार (1996), लाहो के दो रंग (1997),
सट्टा (2003), औज़ार (1997), मृदुता (1997) और कसाक (2005) जैसी
कई हिंदी फिल्मों में अभिनय किया था।
आप गुजराती फिल्म उद्योग और रंगमंच
के क्षेत्र में प्रसिद्ध अभिनेता थे। उनकी अंतिम गुजराती फिल्म साथियो चालो
खोडलधाम (2014) थी। आपने आखिरी बार गुजराती टीवी धारावाहिक
नास नसीब मे खुन्नस (2016) में अभिनय किया था।
15 नवंबर 2016
को मुंबई के कांदिवली में एक ट्रेन दुर्घटना में आपकी मृत्यु हो गई।
रामायण के पात्र
मेघनाथ उर्फ़ इंद्रजीत :
रामायण के पात्र
मेघनाथ का वास्तविक नाम विजय अरोड़ा है , आपने
रामानंद सागर निर्मित हिन्दी धारावाहिक रामायण में मेघनाथ / इंद्रजीत की भूमिका
निभायी थी। इससे आपको बहुत प्रसिद्धि मिली।
मेघनाथ का जन्म -27 दिसंबर 1944
जन्म स्थान -
अमृसर,
पंजाब, भारत
व्यवसाय -अभिनेता
जीवनसाथी - दिलबर देबरा (एक्स मॉडल &
मिस इंडिया )
मृत्यु - 2 फरवरी 2007 (आयु 62 वर्ष)
जब आपने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा तो आपके हैंडसम
लुक से हर कोई प्रभावित हो गया। । जिसमे आपके अपोजिट हीरोइन थीं रीना रॉय। आपके
बच्चे का नाम फरहाद विजय अरोड़ा है। आपने अपने कर्रिएर की बेस्ट बॉलीवुड फिल्म
"यादो की बारात " वर्ष 1973 में
की जिससे आपकी बॉलीवुड जोड़ी को ज़ीनत आमान के नाम से भी जाने जाने लगा। आपने
बॉलीवुड की बहुत सी फिल्मो में काम किया जैसे ज़रुरत (1972) ,राखी
और हथकड़ी (1972),आपने जाया भादुरी और बहिदा रहमान के साथ
फागुन फिल्म (1973 ) में भी काम किया , इसी तरह 1974 में फिल्म रोटी आदि में काम किया। आपने
प्रसिद्द धारावाहिक "भारत की खोज " 1988 में काम किया जिसे श्याम
बेंगल ने निर्देशित किया था।
आपकी मृत्यु 2
फरबरी 2007 को पेट में कैंसर की वजह से मुंबई
में हो गयी।
रामायण के पात्र
रावण :
रामायण के पात्र
रावण का वास्तविक नाम अरबिंद त्रिवेदी है ,
आपने रामानंद सागर निर्मित हिन्दी धारावाहिक रामायण में लंकापति
रावण (लंकेश )की नाकारत्मक भूमिका निभायी थी। इससे आपको बहुत प्रसिद्धि मिली।
जन्म -08 नवम्बर 1938
जन्म स्थान -
इंदौर , मध्यप्रदेश , भारत
व्यवसाय -अभिनेता
जीवनसाथी - नलिनी
अरविंद त्रिवेदी
का जन्म इंदौर (अब मध्य प्रदेश में) में जेठालाल त्रिवेदी के घर हुआ था। आपने
बॉम्बे (अब मुंबई) में भवन कॉलेज में इंटरमीडिएट स्तर तक पढ़ाई की। आपने 4 जून 1966 को नलिनी से शादी की। आपकी तीन बेटियाँ है ।
आपने विक्रम और
बेताल और अन्य टीवी श्रृंखलाओं में अभिनय किया। फिल्म त्रिमूर्ति ,
देश रे जोया दादा परदेश जोया, जिसमें दादाजी
(दादाजी) का अभिनय किया, ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े
और आपको इस भूमिका के लिए आज भी याद किया
जाता है।
त्रिवेदी ने
हिंदी और गुजराती सहित लगभग 250 फिल्मों में अभिनय
किया है। आपको कई सामाजिक और पौराणिक फिल्मों में अभिनय किया ।
2002 में
आपको केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के कार्यकारी
अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया था।
No comments:
Post a Comment